Hindi Divas-2025

📖 हिंदी दिवस विशेष प्रातःसभा 📖
विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रातःसभा का आयोजन किया गया। संचालन शौर्य एवं मनन ने किया। कक्षा 2 की दिव्यांशी बारिक ने आज का शब्द प्रस्तुत किया तथा आर्या बकोड़े ने सुविचार सुनाया। कक्षा 9 के ईशान भट्टाचार्य ने राजभाषा हिंदी का महत्व पर विचार व्यक्त किए। आराध्या पाठक (कक्षा 5) और प्रत्युष त्रिपाठी (कक्षा 7) ने भावपूर्ण काव्यपाठ किया। हिंदी विभागाध्यक्ष श्री नवनीत त्रिपाठी ने विद्यालय को दो हिंदी पुस्तकें भेंट कीं। अंत में प्राचार्य श्री संदीप सोमसोले ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं एवं हिंदी भाषा के अध्ययन हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एनटीपीसी के सतर्कता विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रदान किया।